Nabeez Benefits Drink of the Prophet | नबीज़ के फायदे
Nabeez Huzur ﷺ ka pasandida drink hua karta tha. Nabeez ke fayde (Nabeez benefits in Hindi) ke bare mein parhte hai.
नबीज़ क्या है? | Nabeez Kya Hai?
नबीज़ पीने वाली ड्रिंक का नाम है। ये एक ऐसी पीने वाली चीज़ है, जो हमारे आक़ा हज़रत मुहम्मद ﷺ की पसंदीदा ड्रिंक थी। आप ﷺ इसकी फरमाइश कर के बनवाया करते थे। यहाँ→Surah Rahman In Hindi Translation देखिए|
नबीज़ का क्या मतलब है? | Nabeez Ka Kya Matlab Hai?
अरबी में नबीज़ का मतलब होता है फेक देना। सूखे फलों (ड्राई फ्रुट्स) को जब 8-10 घंटों तक पानी में भिगो दिया जाए, तब वो फल अपनी तासीर यानी ताक़त को पानी में फेक देता है। इसलिए इस ड्रिंक् को नबीज़ कहते है।
साइंस भी अब इस बात को मानता है के जब ख़जूर, किशमिश, बादाम, वग़ैरह जैसे सोखे फलों को पानी में 12 घंटों के लिए भिगो दिया जाए, तब ये अपने प्रोटीन को पानी में उतार देते है।
इन फलों में जितनी भी प्रोटीन होती है, वो पानी में भीगने से ऐक्टीवेट हो जाती है। जिससे नबीज़ को पीने के फायदे बढ़ जाते है।
नबीज़ कैसे बनता है? | Nabeez Kaise Banta Hai?
खजूर की नबीज़ बनाने का तरीक़ा:
- एक पौ यानी ढाई शो ग्राम खजूर को रात में 12 घंटो के लिए दो ग्लास पानी में भिगो दीजिये।
- फिर सुभा इसके बीज निकाल लीजिये।
- फिर इसे मिक्सर में पीस लीजिये, आप चाहें तो हाथ से भी इसे मसल कर इसका जुस बना सकते है।
- अब आप चाहें तो छलनी से इसे छान कर भी पी सकते है या ऐसे ही पी सकते है। यहाँ→Surah Kahf in Hindi देखिए|
ग़ौर तलब: 12 घंटे भिगोने के बाद, दो दिन यानी 24 घंटो तक इसे पी सकते है। 24 घंटों के बाद इसे पीना हराम हो जायेगा।
क्योंकि दो दिनों के बाद इसमें खमीर बनना शुरू हो जायेंगे। जिससे ये शराब में तब्दील हो जायेंगे।
(Dry fruits) की नबीज़ को बनाने के लिए:
- 4-5 ख़जूर।
- 4-5 बादाम।
- 2 चम्मच सफेद तिल।
- 7-8 किशमिश।
- 5-6 पिस्ता।
- इन सब चीजों को रात में एक ग्लास पानी में भिगो कर रख दीजिये।
- फिर 8 से 10 घंटो के बाद सब चीजों को उसी पानी के साथ मिक्सर में पीस लीजिये।
- जिस पानी में फलों को भिगोया है, उसे फेकना नही है।
- अब इसे गर्म दूध में मिला कर सबको पिला दीजिये। यहाँ→Azan in Hindi Hadees देखिए|
अगर आपके पास सिर्फ ख़ज़ूर या किशमिश है। तो आप इसे ही रात भर भिगो कर नबीज़ बना सकते है। और बग़ैर दूध के भी इसे पी सकते है।
ग़ौर तलब: 24 घंटो के बाद इसे भी पीना हराम हो जायेगा। इसलिए इसे बनाने के बाद दो दिन तक पी लिया कीजिये।
Nabeez Benefits | नबीज़ पीने के फायदे
नबीज़ नबी ﷺ की मन-पसंद तो है ही। इसे पीने के ऐसे ऐसे हैरत-अंगेज़ फायदे है जिससे कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है।
यह रमजान में सहरी या अफतार के लिए बहुत ही उम्दा जूस है। इससे आपके दिन भर की थकावट दूर होगी। दिन भर के रोज़े में जो भी एनर्जी कम (energy down) हुई है इससे वो वापस आ जायेगी।
- इसे पीने से जिस्मानी ताक़त बढ़ती है।
- जिन बच्चों के दिल कमज़ोर हो, इस ड्रिंक से उनके दिल को ताक़त मिलेगी।
- जिनको कमज़ोरी से नींद में पेशाब हो जाती है, उनके अंदर की कमज़ोरी को खत्म करेगी और पेशाब होना बन्द हो जायेगा। इंशा अल्लाह
- अनजीर से बना नबीज़ से बवासीर की बीमारी को खत्म करता है।
- इसके पीने हाज़मा दुरुस्त रहता है।
- अक्रोट से बने नबीज़ से दिमाग़ मजबूत होता है।
- नबीज़ मैदे यानी पेट की गंदगी को साफ करता है। ये acidity से बचाती है।
- इसके पीने से रंग साफ होता है। यहाँ→Char Qul in Hindi Tarjuma देखिए|
- यह आँखों की रौशनी के लिए बहुत अच्छा गीज़ा है।
- कान की बीमारियों से मेहफ़ूज़ रखता है।
- दूध वाला नबीज़ वज़न को बढ़ाता है।
- जिन्हे भूख नही लगती उनके भूख को बढ़ाती है।
- शुगर के मरीज़ के लिए नबीज़
जिन्हे सुगर हो वो सिर्फ जोव का नबीज़ बना कर पिये।जोव के
यहाँ→ALLAH Ke 99 Naam देखिए|
- अंदर इरॉन है,
- फस-फोर्स है,
- विटामिन-ब कंप्लेक्स है।
- ख़जूर के नबीज़ के फायदे
- ख़जूर केंसर से बचाता है।
- दिमाग़ को मज़बूत करता है।
- इसके अंदर कॉपर है, जो जिस्मानी कमज़ोरी को दूर करती है।
- इसमे इरॉन होने की वजह से ये खून को बढ़ाता है।
- ये हमारे कोलेसट्रोल को कम करती है।
- इसमे पोटेशियम है, जो हमारे दिल के लिए बहुत फायदे-मंद है।
- खजूर हमारे गोर्दो को साफ करती है।
- खजूर में मेगनेशियम है।
याद रखिये इस जूस को 24 घंटों से ज़्यादा तक न रखे और ना ही पिये। क्योंकि इससे इसमें नशा पैदा होने लगेगा। जो शराब खेलायेगा और इस्लाम में इसका पीना हराम है।
इस रमज़ान नबीज़ को अपने दस्तरखान में लगाइये। अपने मेहमानों को शरबत की जगह नबीज़ दे कर सुन्नत ए नबी को अपनाइये।
इस रमज़ान नबीज़ बनाये, खुद भी पिये और अपनों को भी पिलाएं!
पोस्ट पसंद आये तो अपने दोस्तों को ज़रूर बताये, सदक़ा ए जरिया के लिए पोस्ट शेयर करें।
Join ya ALLAH Community!
FaceBook→ yaALLAHyaRasul
Subscribe to YouTube Channel→ yaALLAH Website Official
Instagram par Follow Kijiye→ instagram.com/yaALLAH.in