Agar Quran Gir Jaye To Kya Karen

Agar Quran Gir Jaye To Kya Karen

Kayi logon ke ye sawal hota hai ghalti se agar Quran gir jaye to kya karen? Quran shareef ALLAH Ta’ala ki taraf se Hazrat Muhammad ﷺ par nazil ki gayi thi. Is muqaddas kitab ka adab-o-ehtaraam har momin ka farz hai. Lekin galti se agar Quran gir jaye to kya kare? Chaliye jante hai.

Agar Quran Gir Jaye To Kya Karen | क़ुरआन गिर जाए तो क्या करें?

क़ुरअन शरीफ अल्लाह त’आला की तरफ से हज़रत मुहम्मद ﷺ पर नाज़िल की गयी थी। इस मुक़ददस किताब का अदब-ओ-एहतराम हर मोमिन का फ़र्ज़ है। लेकिन गलती से अगर (Quran gir jaye to kya kare?) चलिए जानते है। यहाँ→ Surah Kahf in Hindi देखिए|

Quran Kaunsi Kitab Hai? | क़ुरआन कौनसी किताब है?

क़ुरअन-ए-पाक दुनिया में सबसे ज़्यादा पढ़ी जाने वाली किताब है। क़ुरअन शरीफ में लिखा हुआ हर एक लफ्ज़ हक़ीक़ि और हर झूठ से पाक है।

क़ुरअन शरीफ का एक नाम फ़ुरक़ान भी है। जिसका मतलब है, हक़ और बातिल के बीच का फर्क़। यानी इसमे लिख सब कुछ सच और हक़ है।

Quran Kisne Likha? | क़ुरआन किसने लिखा?

क़ुरआन शरीफ अल्लाह पाक का क़लाम है। जो “वही” के ज़रिये हमारे आक़ा हज़रत मुहम्मद ﷺ पर नाज़िल हुई। फिर सहाबा तक पहुंची, फिर धीरे-धीरे दूसरे लोगो तक पहुंची।

Quran Gir Jaye To Kya Kare? | क़ुरआन गिर जाए तो क्या करे?

क़ुरआन शरीफ को जब भी हाथ में तो पहले “बिस्मिल्ला हिर रहमानिर रहीम” पढ़े।

लेकिन गलती से अगर क़ुरअन शरीफ आपके हाथों गिर जाए तो घबराये नही। क्योंकि आप ने जान बुझ कर पक्के इरादे से ये काम नही किया।

क़ुरअन ए पाक और हदीस ए नबी ﷺ में इस बारे में कुछ नही मिला है, के जिसके हाथ क़ुरअन गिर जाए तो क्या करना चाहिए।

बहुत लोगों का सवाल होता है के क़ुरअन शरीफ गिरने का कफ्फारा और फिदया क्या है? यहाँ→Miswak Ke 70 Fayde देखिए|

तो इसका जवाब यही है के ये किताब अल्लाह त’आला की है तो इसका फैसला भी अल्लाह त’आला के हाथ है। अलबत्ता अल्लाह सुभान व त’आला ने जान बुझ कर किये हैं गुहानों की माफी के लिए तौबाह का दरवाज़ा मौत से पहले तक खुला रखा है।

तो फिर ये तो गलती से हुई गुस्ताखी है।

लेकिन अपने दिल में ग़म ज़रूर मेहसूस कीजिये। और ज़वाल का वक़्त ना हो तुरंत ही जा-ए-नमाज़ बिछाये और 2 रक’अत सलातुल तौबाह की पढ़ लिजिये। अल्लाह त’आला से मु’अफी तलब कीजिये। नदामत के आँसू बहा कर अपने रब की ना-राज़गी से बचे।

आप चाहें तो अपनी हैसियत के मुताबिक सदक़ा भी दे दीजिये। क्योंकि अल्लाह पाक की ना-राज़गी से बचने का एक तरीक़ा सदक़ा भी है।

पूरे एहतमाम से क़ुरअन ए करीम को थामे, और बा-हिफाज़त इसे रखें।

Jaan Bujh Kar Quran Gira Di Jaye To Kya Hoga? | जान बूझ कर क़ुरआन गिरा दी जाए तो क्या होगा?

किसी ने जान बुझ कर क़ुरअन पाक की बे-हुर्मती की तो इसका अज़ाब अल्लाह सुबहान व त’आला के हाथ में है। ये मु’अमला अल्लाह त’आला और उस इंसान का है जिसने ये गुनाह ए अज़ीम को अंजाम दिया है।

ये अल्लाह त’आला के हाथ में है के उसे इसकी सज़ा कब और कैसे मिलेगी। यहाँ→Surah Yaseen in Hindi Tarjuma देखिए|

बहर-हाल हम सब को ऐसे गलीज़ काम से बचना चाहिए और अपने बच्चो को भी क़ुरअन का अदब सिखाना चाहिए।

अल्लाह अज़्ज़वाजल हम सबको अपने गुस्से और गज़ब से बचाये और दीन ए इसलाम पर साबित क़दम रखे। अमीन

अच्छी मलूमात सब तक पहुंचाए, पोस्ट पसंद आये तो अपने प्यारों से ज़रूर शेयर करें!

Post pasand aye to doston se zarur share Karein.

Agar apko post pasand aye to apno se share zarur kijiyega.
अपने प्यारों से शेयर कर सवाब-ए-जारिया ज़रूर कमायें|

Join ya ALLAH Community!

FaceBook→ yaALLAHyaRasul

Subscribe to YouTube Channel→ yaALLAH Website Official

Instagram par Follow Kijiye instagram.com/yaALLAH.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *